ऐतिहासिक सम्मान समारोह : सहायक शिक्षक फेडरेशन के तत्वावधान में सम्मान समारोह संपन्न, सेवानिवृत्त शिक्षक,वरिष्ठ नागरिक,कवि, पत्रकार, और सेवा निवृत्त सैनिको को किया गया सम्मानित..
मुंगेली/ छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक /समग्र शिक्षक फेडरेशन मुंगेली जिले के तत्वाधान में आज कलेक्ट्रेट परिसर में सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान, वरिष्ठ नागरिक, कवि, पत्रकार एवं सेवानिवृत्त सैनिकों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में पहली बार ऐतिहासिक कार्यक्रम शिक्षक संगठन द्वारा आयोजित किया गया। खचाखच भरे भीड़ में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।

