सफलता के मंत्र : पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने अग्निवीर अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग का किया निरीक्षण, सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए किया प्रेरित…
रायगढ़// पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने आज सुबह 6वीं बटालियन उर्दना का दौरा किया, जहां उन्होंने अग्निवीर अभ्यर्थियों की चल रही ट्रेनिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभ्यर्थियों को मोटिवेट करते हुए प्रशिक्षण में सर्वोत्तम प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक ने अभ्यर्थियों से बातचीत कर उनकी तैयारियों का जायजा लिया




