छात्रों के लिए प्रेरणा बनी इशिका बाला : ब्लड कैंसर के बावजूद भी नहीं मानी हार और किया 10वीं में टॉप..
रायपुर// छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2025 की मेरिट लिस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली इशिका बाला न केवल एक होनहार छात्रा हैं, बल्कि पिछले दो वर्षों से ब्लड कैंसर से लड़ रही एक जुझारू योद्धा भी हैं। कांकेर जिले की बेटी ने 99.16% अंक प्राप्त कर प्रदेशभर में प्रथम स्थान हासिल किया है। शासकीय उच्चतर

