जनगणना 2027 : प्रदेश में पहली बार 16 साल बाद होगी डिजिटल जनगणना, 75 हजार कर्मियों की लगेगी ड्यूटी, घर-घर जाकर करेंगे लोगों की गिनती..
रायपुर/ प्रदेश में पहली बार 16 साल बाद डिजिटल जनगणना होगी। 2020 में जनगणना के तहत लोगों की गिनती कराने की तैयारी थी, लेकिन कोरोना महामारी ने इस पर ब्रेक लगा दिया। इस बार प्रदेश में डिजिटल गिनती होगी, जिसके नए फॉर्मेट में जाति का कॉलम हो सकता है। सबसे पहले घरों की लिस्टिंग होगी।

