काउंसलिंग में अफसरों की गफलत: आदेश रद्द, फिर से हो रही पोस्टिंग! शिक्षकों का धैर्य जवाब देने लगा..
छत्तीसगढ़ में शिक्षक युक्तियुक्तकरण को लेकर मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा। अब तो हालात ये हो गए हैं कि अफसर खुद ही समझ नहीं पा रहे कि करना क्या है! आदेश पहले निकाल दिए जाते हैं, फिर उन्हें रद्द कर दिया जाता है, और उसके बाद दोबारा काउंसलिंग शुरू की जाती है।

