सरसीवां स्कूल कार्यक्रम बना राजनीतिक अखाड़ा! कांग्रेस विधायक कविता लहरे उपेक्षा से बिफरीं, अब FIR की मांग और आरोप-प्रत्यारोप तेज..
सरसीवां के शासकीय स्कूल में आयोजित शाला प्रवेशोत्सव का कार्यक्रम अब पूरी तरह से राजनीतिक घमासान का केंद्र बन गया है। इस आयोजन में कांग्रेस विधायक कविता लहरे की उपेक्षा ने विवाद की चिंगारी सुलगाई, जो अब सोशल मीडिया, थाने और राजनीतिक गलियारों तक फैल चुकी है।



