थाना प्रभारी प्रमोद यादव एंड टीम ने एकबार फिर पकड़ा अवैध गांजा की बड़ी खेप, 125 किलो गांजा के साथ 5 तस्कर सलाखों के पीछे..
जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चल रही सख्त मुहिम के तहत सरिया पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय एवं उप पुलिस अधीक्षक संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के कुशल नेतृत्व में यह कार्रवाई अंजाम दी गई, जिसने पूरे क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली की सराहना बढ़ा दी है।
