उफान पर शिवनाथ नदी : SDRF की टीम ने बाढ़ में फंसे 32 लोगों को बाहर निकाला, रिहायसी इलाकों में घुसा पानी..
दुर्ग जिले में लगातार बारिश की वजह से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। लगातार बारिश के कारण दुर्ग से बहने वाली शिवनाथ नदी उफान पर है। इसकी वजह से बाढ़ के हालात बनते जा रहे हैं। जिला प्रशासन में नदी के किनारे वाले गांव में अलर्ट जारी कर दिया है।



