बड़ी खबर : रायपुर सेंट्रल जेल में कांग्रेस नेता आशीष शिंदे पर जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में अस्पताल मे कराया गया भर्ती..

राजधानी रायपुर की सेंट्रल जेल में गुरुवार रात एक बड़ी वारदात हुई, जिसने जेल प्रशासन और राजनीतिक हलकों में हड़कंप मचा दिया। युवा कांग्रेस नेता आशीष शिंदे पर दो बंदियों ने धारदार ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया। सिर और पीठ पर किए गए वारों से आशीष बुरी तरह घायल हो गया। तुरंत मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराए गए शिंदे की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है।

बड़ी खबर : रायपुर सेंट्रल जेल में कांग्रेस नेता आशीष शिंदे पर जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में अस्पताल मे कराया गया भर्ती.. Read More »

ACB का डबल एक्शन: कोरबा में शिक्षक और जांजगीर में पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार..

एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक ही दिन दो अलग-अलग कार्रवाइयों में सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। पहली कार्रवाई कोरबा में शिक्षक के खिलाफ और दूसरी कार्रवाई जांजगीर में पटवारी के खिलाफ हुई। दोनों मामलों में आरोपी अब सलाखों के पीछे हैं और भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB की सख्ती एक बार फिर चर्चा में है।

ACB का डबल एक्शन: कोरबा में शिक्षक और जांजगीर में पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार.. Read More »

पुलिस का ऑपरेशन तलाश: बिलासपुर से नाबालिक लड़की बरामद, आरोपी टाईसन गिरफ्तार..

जिले में गुम हुए बच्चों की तलाश के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन तलाश के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बिलासपुर के सिरगिट्टी इलाके से नाबालिक लड़की को बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी दीपक मानिकपुरी उर्फ टाईसन (21) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस का ऑपरेशन तलाश: बिलासपुर से नाबालिक लड़की बरामद, आरोपी टाईसन गिरफ्तार.. Read More »

पेट्रोल पंप पर लूट और हत्या, चंद घंटों में दोनों आरोपी गिरफ्तार..

रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम उमरिया स्थित पेट्रोल पंप में 16-17 जुलाई की दरम्यानी रात लूट और हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई। मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने पेट्रोल भरवाने के दौरान कर्मचारी अनिल गायकवाड़ से विवाद के बाद चाकू से हमला कर नगदी लूट ली।

पेट्रोल पंप पर लूट और हत्या, चंद घंटों में दोनों आरोपी गिरफ्तार.. Read More »

सरिया अपेक्स बैंक में लापरवाही: पावर बैकअप डिस्चार्ज, बिजली कटते ही बैंकिंग सेवाएं और एटीएम दोनों ठप, किसान हुए परेशान..

जिले के सरिया क्षेत्र के किसानों को अपेक्स बैंक की लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। दरअसल गुरुवार को बिजली कटौती के दौरान बैंक का पावर बैकअप पूरी तरह फेल हो गया। वहीं यूपीएस की बैटरी डिस्चार्ज होने से न सिर्फ बैंकिंग सेवाएं करीब दो घंटे तक ठप रहीं बल्कि बैंक परिसर का एटीएम भी बंद हो गया।

सरिया अपेक्स बैंक में लापरवाही: पावर बैकअप डिस्चार्ज, बिजली कटते ही बैंकिंग सेवाएं और एटीएम दोनों ठप, किसान हुए परेशान.. Read More »

सरिया में नकली डीएपी का काला कारोबार बेनकाब, कारोबारी पंकज अग्रवाल का गोदाम सील..

डीएपी की किल्लत का फायदा उठाकर किसानों को ठगने वाला एक बड़ा खेल सामने आया है। सरिया में लंबे समय से नकली डीएपी बेचने के आरोपों से घिरे खाद कारोबारी पंकज अग्रवाल पर आखिरकार कृषि विभाग ने शिकंजा कसा

सरिया में नकली डीएपी का काला कारोबार बेनकाब, कारोबारी पंकज अग्रवाल का गोदाम सील.. Read More »

Scroll to Top