गुंडों पर पुलिस का डंडा: घर में घुसकर मारपीट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, शहर में निकाला गया जुलूस..
चांपा थाना क्षेत्र में गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। शराब के लिए पैसे नहीं देने पर एक घर में घुसकर मारपीट करने वाले दो आदतन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शहर में जुलूस निकाला, ताकि आम जनता को इनकी करतूतों से अवगत कराया जा सके और अपराधियों में खौफ पैदा हो।




