एग्रीस्टेक पोर्टल में किसान स्वयं कर सकते हैं फॉर्मर पंजीयन, देखें स्टेप बाई स्टेप रजिस्ट्रेशन प्रोसेस..
किसान अपना पंजीयन एग्रीस्टेक पोर्टल में स्वयं कर सकता है। पंजीयन करने के लिए स्मार्ट फोन या कम्प्यूटर सेट, आधार नंबर लिंक मोबाईल, आधार कार्ड, भूमि का खसरा बी-1 की आवश्यकता होगी। कम्प्यूटर से पंजीयन करने के लिए वेबसाईट सीजी एफ आर डॉट एग्रिस्टेक डॉट जीओवी डॉट इन पर जाना होगा।

