सड़क दुर्घटनाओं पर लगेगा अंकुश, प्रशासन की नई पहल से सड़कों से हटेंगे घुमंतू पशु, ईयर टैगिंग से होगी पशु मालिकों की पहचान, खुले में छोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई..
शासन के निर्देशानुसार जिले में सड़कों पर घूमते घुमंतू पशुओं की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने जिला प्रशासन ने प्रभावशाली कदम उठाए हैं। कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में इस दिशा में सख्त एवं सुनियोजित कार्ययोजना के तहत कार्य आरंभ हो चुका है। सड़कों पर मवेशियों के खुले विचरण से जनहानि की आशंका बनी रहती है, जिस पर अब प्रभावी नियंत्रण के प्रयास किए जा रहे हैं।





