बड़ी खबर : बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालकों को नहीं मिलेगा पेट्रोल और शराब, बैठक में दिए गए आवश्यक दिशानिर्देश..
बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालकों को न तो पेट्रोल पंपों में पेट्रोल मिलेगा, और न ही शराब दुकानों में शराब. सड़क दुर्घटनाओं में हो रही जनहानि को रोकने के लिए बालोद जिला एवं पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है.




