पुलिस विभाग में ट्रांसफर : निरीक्षक, उप निरीक्षक एवं प्रधान आरक्षकों के ट्रांसफर, देखें सूची..
मुंगेली पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में तबादला किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से इस हेतु आदेश जारी किया गया है।
मुंगेली पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में तबादला किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से इस हेतु आदेश जारी किया गया है।
आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में फर्जी अंकसूची का इस्तेमाल कर नौकरी हासिल करने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस ने जांच के बाद इस घोटाले से जुड़े चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनमें 102 एंबुलेंस का चालक, एक स्कूल संचालक, उसका पुत्र और एक अन्य युवक शामिल है।
कोतरारोड़ पुलिस ने पत्नी की हत्या कर फरार चल रहे आरोपी भीखम दास महंत उर्फ भीखो उर्फ विक्रम (40 वर्ष), निवासी बालमगोड़ा को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी को कल केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के पास दबोचा गया।
मारपीट से हुई थी पत्नी की मौत, फरार आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल.. Read More »
जिले के कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देशानुसार जिलेभर में स्कूलों की स्थिति सुधारने एवं शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इसी क्रम में सोमवार को सीईओ अजय कुमार पटेल ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेंगची का औचक निरीक्षण किया।
जिले के बिलाईगढ़ जनपद के ग्राम पंचायत मल्दी में वर्षों से पदस्थ सचिव मंजू भारती पर भ्रष्टाचार, प्रशासनिक लापरवाही और योजनागत अनियमितताओं के गंभीर आरोप सामने आए हैं। ग्रामवासियों ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत बिलाईगढ़ को एक लिखित आवेदन सौंपते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
छत्तीसगढ़ की शराब दुकानों में अब जल्द ही 100 फीसदी कैशलैस सिस्टम लागू करने के निर्देश मंत्री लखनलाल देवांगन ने दिए गए। कैशलैस सुविधा शुरू होने के बाद शराब प्रेमियों को दुकानों में पेमेंट भुगतान और चिल्हर के लिए माथा-पच्ची नही करनी होगी।