पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर सारंगढ़ में हुआ भव्य संगोष्ठी, आत्मनिर्भर भारत का गूंजा संकल्प..
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला कार्यालय में गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। प्रखर राष्ट्रवादी और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति में आयोजित इस संगोष्ठी और कार्यशाला ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया।

