देवरी पिकनिक स्पाॅट में बड़ा हादसा : हसदेव नदी में डूबे 5 लोग, 3 अभी भी लापता, तलाश जारी..
जांजगीर-चांपा जिले में शनिवार को देवरी पिकनिक स्पाॅट में एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। यहां पिकनिक मना रहे 5 युवक-युवती हसदेव नदी में नहाने के दौरान डूब गए। बताया जा रहा है कि इनमें एक युवक और एक युवती को बचा लिया गया है, जबकि 3 लोग अब भी लापता हैं।




