जेल में बंद सचिव का नया कारनामा उजागर: रसेड़ा पंचायत में 3.73 लाख की हेराफेरी, बर्खास्तगी अब तक नहीं!
पंचायत सचिव इलाही मोहम्मद कुरैशी पर घोटालों की फेहरिस्त और लंबी हो गई है। पहले से ही 25 लाख के गबन और धार्मिक भावना भड़काने के आरोप में जेल में बंद कुरैशी अब ग्राम पंचायत रसेड़ा में 3.73 लाख रुपये की वित्तीय हेराफेरी के आरोपों में घिर गया है।



