पुसौर बाजार से बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, छपोरा और विजयपुर के दो आरोपी गिरफ्तार, पांच बाइक भी बरामद..
पुसौर पुलिस ने साप्ताहिक बाजारों से बाइक चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की पांच बाइक बरामद की गई हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 2 लाख 40 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय बाजारों में हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है।





