ट्रैक्टर पलटने से भटली के युवक की मौत, दशगात्र भोज का पत्तल खाली कर लौटते वक्त हुई दर्दनाक दुर्घटना, गांव में मातम..
जिले के सरिया तहसील के भटली गांव में सोमवार दोपहर दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। 35 वर्षीय नरेंद्र भोई की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। घटना दोपहर 3 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है।
