फॉरेस्ट गार्ड ने पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान, शराब के नशे में खो बैठा होश, पुलिस ने किया गिरफ्तार..
रायगढ़ जिले में एक फॉरेस्ट गार्ड ने मामूली घरेलू बात पर अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त फॉरेस्ट गार्ड शराब के नशे में था। घर पर पत्नी के खाना नही बनाया था, जिसे लेकर आरोपी ने पत्नी की पीट-पीटकर उसे मार डाला। हत्या की जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
