थाना प्रभारी प्रमोद यादव की सूझबूझ भरी विवेचना, दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास..
फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट (पॉक्सो एक्ट) सारंगढ़ ने नाबालिग पीड़िता के अपहरण व दुष्कर्म के गंभीर मामले में आरोपी बसंत सिदार को दोषी पाते हुए 20 वर्ष के सश्रम कारावास सहित विभिन्न धाराओं में सजा सुनाई है। यह फैसला 4 दिसंबर 2025 को अपर सत्र न्यायाधीश अमित राठौर के न्यायालय में सुनाया गया।


