पीडीएस गोदाम में ट्रक लेकर पहुँचे चोर, बड़ी मात्रा में चावल और शक्कर की चोरी, CCTV भी गायब, सुरक्षा पर सवाल..
बड़ी खबर जशपुर ज़िले के मटासी पंचायत से सामने आई है, जहाँ बीती रात अज्ञात चोरों ने पीडीएस गोदाम में सेंध लगाकर भारी मात्रा में राशन चोरी कर लिया। जानकारी के अनुसार चोर लगभग 80 बोरी चावल और 6 बोरी शक्कर लेकर फरार हो गए। चोरी हुए राशन की कुल कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है।
