कलेक्टर की समय-सीमा बैठक में बड़ा एक्शन प्लान : धान खरीदी, सड़क, अतिक्रमण और ई-ऑफिस पर सख्त निर्देश..
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे, जहां विकास कार्यों की प्रगति और जनसमस्याओं के निराकरण को लेकर कलेक्टर ने साफ और सख्त निर्देश दिए।


