वायरल वीडियो विवाद: भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा पहुंचे सिविल लाइन थाना, FIR दर्ज करने की मांग..
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और पोस्ट को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी मामले को लेकर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा शुक्रवार को सिविल लाइन थाना पहुंचे और थाना प्रभारी को एक लिखित शिकायत सौंपते हुए FIR दर्ज करने की मांग की।


