कलेक्टर ने किया CHC-NRC का इंस्पेक्शन : गंदगी व लापरवाही पर भड़के, मेडिकल अफसर, BMO और CDPO को नोटिस, सस्पेंड करने की चेतावनी..
कलेक्टर कुन्दन कुमार ने लोरमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर की अव्यवस्थित साफ-सफाई, पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) में गलत पंजीयन और बच्चों के वजन दर्ज करने में अनियमितताओं को देखकर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी व्यक्त की।
