आंगनबाड़ी में आयोजित वीर बाल विकास कार्यक्रम में शामिल हुए कलेक्टर डॉ कन्नौजे, बच्चों से बात कर जाना उनका हालचाल और ज्ञान..
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे सारंगढ़ के समीप ग्राम पचपेड़ी के आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित वीर बाल विकास कार्यक्रम में शामिल हुए। कलेक्टर ने बच्चों से नाम, गिनती, पहाड़ा पूछकर उनसे बात कर उनका हालचाल और ज्ञान को जाना।

