एसडीएम कार्यालय का घूसखोर बाबू गिरफ्तार, जमीन रजिस्ट्री मामले की शिकायत का डर दिखाकर ले रहा था 1 लाख रुपये की रिश्वत..
छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने नए साल के दूसरे ही दिन बड़ी सफलता हासिल की है। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में एसडीएम कार्यालय में पदस्थ बाबू अनिल कुमार चेलक को एक ग्रामीण से एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए एसीबी ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

