11 साल छोटे लड़के पर रेप का आरोप : राज्य महिला आयोग ने सुनवाई से किया इंकार, जानें पूरा मामला..
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने एक 28 वर्षीय महिला द्वारा लगाए गए शारीरिक शोषण के आरोपों की सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। आयोग ने साफ किया कि यह मामला उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता, क्योंकि इसमें एक नाबालिग शामिल है। आयोग ने इस केस को राज्य बाल संरक्षण आयोग को सौंपने का आदेश दिया है।


