हेडमास्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने VSK ऐप से अटेंडेंस का किया बहिष्कार, कहा विभाग उपलब्ध कराए मोबाइल और इंटरनेट, सौंपा ज्ञापन..
शिक्षा विभाग द्वारा ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने के लिए लागू किए गए VSK ऐप को लेकर शिक्षकों में असंतोष खुलकर सामने आ गया है। जिले के प्रधानपाठकों ने इस ऐप का बहिष्कार करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी, बेमेतरा को ज्ञापन सौंपा और शिक्षा मंत्री एवं शिक्षा सचिव के नाम अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं।

