कला उत्सव 2025 : ब्लॉक स्तरीय कला उत्सव में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदी की छात्र छात्राओं ने मारी बाजी..
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगढ़ के सभागृह में राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देश पर विकासखंड स्तरीय कला उत्सव 2025-26 का आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


