समय-सीमा बैठक में कलेक्टर सख्त: धान खरीदी, बस स्टैंड और जनसमस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश..
जिले में प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने के लिए कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट और सख्त निर्देश दिए। उन्होंने लोक शिकायत पोर्टल, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन सहित विभिन्न माध्यमों से प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों का तुरंत समाधान करने के आदेश दिए।


