पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने कर ली आत्महत्या, 50 हजार मांगी थी रिश्वत, गर्लफ्रेंड के सुसाईड केस में फंसाने की दी थी धमकी..
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की कथित प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान आशीष मिंज के रूप में हुई है।


