जिला पंचायत सीईओ बर्मन ने की बरमकेला क्षेत्र के पंचायत कार्यों की समीक्षा, ई-केवाईसी में लापरवाही पर सख्ती, 10 पंचायत को नोटिस जारी..
जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंद्रजीत बर्मन की अध्यक्षता में जनपद पंचायत बरमकेला के सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, अनुविभागीय अधिकारी (आरईएस) एवं कार्यक्रम अधिकारी की विशेष उपस्थिति रही।


