दीपावली में मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 52 प्रकरणों में 214 जुआरी हुए गिरफ्तार..

दीपावली के मौके पर जिले में जुआ खेलने वालों पर मुंगेली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने “ऑपरेशन बाज” चलाकर जिलेभर में ताबड़तोड़ छापेमारी की और 214 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा। उनके पास से 1 लाख 34 हजार 975 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश की गड्डियां बरामद की गईं।

दीपावली में मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 52 प्रकरणों में 214 जुआरी हुए गिरफ्तार.. Read More »

करंट से हाथी की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पति सहित तीन गिरफ्तार..

जिले के तमनार वन परिक्षेत्र के अंतर्गत केराखोल राजस्व क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से नर हाथी की मौत हो गई थी। जांच के बाद वन विभाग ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पति सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया है।

करंट से हाथी की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पति सहित तीन गिरफ्तार.. Read More »

दीपावली पर खुशियों की जगह छाया मातम, सड़क हादसे में युवक की मौत, परिवार में छाया मातम..

जिले के तमनार ब्लॉक अंतर्गत ग्राम धौंराभांठा-खुरूषलेंगा रोड पर 20 अक्टूबर की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार में जा रही यामहा R15 बाईक क्रमांक – CG13,D1305 अनियंत्रित होकर एक विद्युत पोल से टकरा गई।

दीपावली पर खुशियों की जगह छाया मातम, सड़क हादसे में युवक की मौत, परिवार में छाया मातम.. Read More »

दुखद खबर : नही रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर, 84 वर्ष की आयु में दिग्गज अभिनेता असरानी का हुआ निधन..

दीवाली के दिन देश के लिए एक बेहद दुखद खबर आई है। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और अपनी कॉमेडी से दर्शकों को हंसाने वाले असरानी अब हमारे बीच नहीं रहे। 84 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने कल शाम करीब 4 बजे अस्पताल में अंतिम सांस ली।

दुखद खबर : नही रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर, 84 वर्ष की आयु में दिग्गज अभिनेता असरानी का हुआ निधन.. Read More »

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर युवकों से मारपीट का आरोप, गौ तस्करी के झूठे आरोप में की गई पिटाई..

देवरी (संगवा) गांव के दो युवकों को बजरंग दल से जुड़े कुछ लोगों ने गौ तस्करी के झूठे आरोप में सड़क पर रोककर बेरहमी से पीटा। मामला सिटी कोतवाली मुंगेली थाना क्षेत्र का है, जहां पीड़ित परिवार ने घटना की शिकायत दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर युवकों से मारपीट का आरोप, गौ तस्करी के झूठे आरोप में की गई पिटाई.. Read More »

अपनी पत्नी संग अवैध संबंध का शक, बेटे ने चाकू गोदकर पिता को उतारा मौत के घाट, हुआ गिरफ्तार..

राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हत्या का मामला सामने आया है। यहां मजदूर नगर सरोरा में 21 वर्षीय युवक ने अपने 45 वर्षीय पिता को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी का नाम दिनेश कुमार सेन है, जबकि मृतक का नाम देव प्रसाद सेन बताया जा रहा है।

अपनी पत्नी संग अवैध संबंध का शक, बेटे ने चाकू गोदकर पिता को उतारा मौत के घाट, हुआ गिरफ्तार.. Read More »

Scroll to Top