अवैध रेत उत्खनन पर सख्ती: कलेक्टर ने बनाई संयुक्त टीम, खनन माफियाओं पर कार्रवाई के निर्देश..
जिले में अवैध रेत उत्खनन को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने समय-सीमा बैठक में साफ निर्देश दिए कि रेत खदानों में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण करने वालों के खिलाफ खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई की जाए।

