15 नवम्बर से प्रारंभ होगी खरीदी प्रक्रिया, कलेक्टर ने अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर सख्त निगरानी के दिए निर्देश..

15 नवम्बर से प्रारंभ होगी खरीदी प्रक्रिया, कलेक्टर ने अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर सख्त निगरानी के दिए निर्देश..

रायगढ़// राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में 15 नवम्बर से धान उपार्जन कार्य प्रारंभ किया जाएगा। आगामी खरीदी सत्र हेतु जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में संपूर्ण प्रशासनिक तंत्र सक्रिय है। धान खरीदी व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के साथ-साथ अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

कलेक्टर चतुर्वेदी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले की सीमाओं पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा किसी भी परिस्थिति में अवैध धान परिवहन या भंडारण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुसार खरीदी प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता के साथ संचालित किया जाना चाहिए, ताकि किसी भी किसान को असुविधा न हो। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि खरीदी केंद्रों पर किसानों की सुविधा हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं तौल मशीन, बारदाना, पेयजल, बिजली एवं सुरक्षा व्यवस्था समय पर सुनिश्चित की जाएं।

जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि खरीदी केंद्रों के कर्मचारियों एवं समितियों को प्रशिक्षण देकर कार्य प्रणाली से अवगत कराया जा रहा है, ताकि खरीदी प्रक्रिया पूर्णतः सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। धान खरीदी की निगरानी एवं नियंत्रण के लिए जिला स्तर पर कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की स्थापना की गई है, जो 24 घंटे सक्रिय रहेगा। इसके साथ ही अवैध धान परिवहन से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के लिए एक जिला स्तरीय कंट्रोल टीम गठित की गई है। प्रत्येक तहसील में फ्लाइंग स्क्वाड और कंट्रोल टीम भी गठित की गई हैं, जो क्षेत्रीय स्तर पर सतत् निगरानी रखेंगी। सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध धान परिवहन की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए 10 अंतरराज्यीय और 15 आंतरिक चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं, जहां संबंधित विभागों के अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं।

जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि अब तक जिले में अवैध धान परिवहन से संबंधित चार बड़ी कार्रवाइयां की गई हैं। रेंगालपाली अंतरराज्यीय बैरियर पर ओडिशा से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा एक ट्रक जब्त किया गया, जिसमें 500 बोरियों में धान लदा हुआ था। तमनार तहसील के ग्राम बासनपाली में एक मालवाहक वाहन से 100 बोरियां अवैध धान पकड़ी गईं है। जमुना चेकपोस्ट पर ओडिशा की ओर जा रहे एक पिकअप वाहन से 60 बोरियां धान जब्त की गईं है। धरमजयगढ़ तहसील के ग्राम उदउदा में 1200 कट्टा अवैध धान भंडारण पाया गया, जिसे प्रशासनिक अभिरक्षा में लेकर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान परिवहन एवं भण्डारण पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

15 नवम्बर से प्रारंभ होगी खरीदी प्रक्रिया, कलेक्टर ने अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर सख्त निगरानी के दिए निर्देश.. Read More »

राज्योत्सव में रेडक्रॉस ने सीपीआर का किया प्रदर्शन, रेडक्रॉस के जिला समन्वयक लिंगराज पटेल की रही महत्वपूर्ण भूमिका..

भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ इकाई द्वारा सारंगढ़ में आयोजित राज्योत्सव में सीपीआर प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें राज्य उत्सव देखने आए लोगों को दुर्घटना आपदा में बेहोश व्यक्ति की देखभाल कर पुनः होश में लाना…

राज्योत्सव में रेडक्रॉस ने सीपीआर का किया प्रदर्शन, रेडक्रॉस के जिला समन्वयक लिंगराज पटेल की रही महत्वपूर्ण भूमिका.. Read More »

छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार : बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर अनुराग बसु, राइटर सुनील सोनी समेत 41 नाम, उपराष्ट्रपति ने किया सम्मानित..

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 के अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने 41 व्यक्तियों और संस्थाओं को छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित किया। इनमें बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर अनुराग बसु, छत्तीसगढ़ी फिल्म राइटर, डायरेक्टर समेत अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाली हस्तियां शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार : बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर अनुराग बसु, राइटर सुनील सोनी समेत 41 नाम, उपराष्ट्रपति ने किया सम्मानित.. Read More »

पीएम सूर्यघर योजना की धीमी प्रगति पर कलेक्टर हुए सख्त, ईई सहित 05 इंजीनियर को नोटिस एवं सैलरी रोकने सहित वेंडर पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश..

सूर्य घर योजना में धीमी प्रगति पर विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता नंदराम भगत सहित मुंगेली ग्रामीण ए. ई. कामता प्रसाद बंजारे, ए.ई. लोरमी लव सिंह माथुर, जे.ई. ग्रामीण दिव्या यादव और जे.ई. टेमरी उमेन्द्र कश्यप को कारण बताओ नोटिस जारी करने और उनकी आगामी वेतन राशि रोकने के निर्देश दिए।

पीएम सूर्यघर योजना की धीमी प्रगति पर कलेक्टर हुए सख्त, ईई सहित 05 इंजीनियर को नोटिस एवं सैलरी रोकने सहित वेंडर पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश.. Read More »

बरपाली में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 14 लीटर कच्ची शराब जब्त, आरोपी भेजा गया जेल..

जिले के सरिया क्षेत्र में आबकारी विभाग ने अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को ग्राम बरपाली थाना सरिया में दबिश देकर एक आरोपी से 14 लीटर हाथ भट्ठी की कच्ची शराब बरामद की गई।

बरपाली में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 14 लीटर कच्ची शराब जब्त, आरोपी भेजा गया जेल.. Read More »

स्कूल निरीक्षण में 13 शिक्षक मिले अनुपस्थित, डीईओ ने सभी को कारण बताओ नोटिस किया जारी..

कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने विशेष प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला शिक्षा अधिकारी एल.पी. डाहिरे ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चकरभठा का औचक निरीक्षण किया।

स्कूल निरीक्षण में 13 शिक्षक मिले अनुपस्थित, डीईओ ने सभी को कारण बताओ नोटिस किया जारी.. Read More »

Scroll to Top