बिजली कटौती और लो वोल्टेज के विरोध में सरिया में कांग्रेस का धरना, 132 केवी सब स्टेशन की मांग तेज, कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन..
सरिया क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या को लेकर शनिवार 7 मार्च को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरिया ने अटल चौक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बिजली व्यवस्था को लेकर शासन और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जताई।

