2 मेडिकल स्टूडेंट्स की मौत : काॅलेज जा रहे बाइक सवार स्टूडेंट्स को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौके पर दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम..
जगदलपुर में भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार मेडिकल स्टूडेंट्स की दर्दनाक मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि ट्रक ने बाइक को चपेट में लेकर जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में युवक की जहां मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं युवती ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

