सरकारी दफ्तरों में अब नहीं चलेगी बाबूगीरी, बायोमेट्रिक हाजिरी से लेट आने वाले अफसरों पर लगेगी लगाम..
सरकारी दफ्तरों में बैठकर मनमानी करने और ड्यूटी पर देर से आने वाले लापरवाह अफसरों और कर्मचारियों की अब खैर नहीं होगी। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने एक कड़ा फरमान जारी किया है, जिसके तहत मंत्रालय और संचालनालयों में आधार आधारित बायोमेट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य कर दी गई है।
