पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाले पति को कोर्ट ने सुनायी 5 साल की सजा, चरित्र शंका में किया था वार..
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी ही पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। इस मामले में अब सेशन कोर्ट ने सुनवाई पूरी करते हुए आरोपी को दोषी करार दिया है और उसे 5 साल की सजा सुनाई है।


