मनरेगा कार्य करते राजेन्द्र सिदार की मौत पर कलेक्टर ने किया 25 हजार स्वीकृत, पत्नी ललिता सिदार को दिया गया चेक..
बरमकेला विकासखंड के ग्राम पंचायत जामपाली निवासी ललिता सिदार के पति राजेन्द्र सिदार का मनरेगा कार्य स्थल में मौत हो जाने पर उनके पत्नी ललिता सिदार को जनपद पंचायत बरमकेला में सीईओ अजय पटेल, सुधा कश्यप एवं मनरेगा पीओ के द्वारा आर्थिक सहायता राशि 25 हजार का चेक प्रदान किया।
