राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान की जिले में शुरुआत, पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को मिल रहा मजबूती..
सरिया तहसील के ग्राम पंचायत बुदबुदा में भी राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र में शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। यहां कुल 39 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई गई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के RHO जनार्दन साहा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमित्रा पाव और मितानिन रिंकी पटेल द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र में सक्रिय रूप से सेवाएं दी गईं।

