सारंगढ़ कलेक्ट्रोरेट में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र देकर युवती को बनाया शिकार, जशपुर से आरोपी गिरफ्तार..
कलेक्ट्रोरेट सारंगढ़ में कम्प्यूटर ऑपरेटर की नौकरी लगवाने का झांसा देकर 3 लाख 38 हजार 500 रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी हरीश मिश्रा को थाना कोतरारोड़ पुलिस ने फरारी के दौरान जिला जशपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।


