धान खरीदी में बड़ी कार्रवाई, कस्टम मिलिंग में गड़बड़ी, 14 राइस मिल सील, 12 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त..
राज्य आईसीसीसी से प्राप्त अलर्ट तथा मुख्य सचिव विकासशील द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, अपर कलेक्टर जी.एल.यादव सहित राजस्व, पुलिस एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जिले की विभिन्न राइस मिलों में छापामार कार्रवाई की गई।
