एक हजार से अधिक अपूर्ण प्रधानमंत्री आवासों को पूर्ण कराने विशेष अभियान, 50 सचिवों, तकनीकी सहायकों एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने घर-घर पहुंचकर हितग्राहियों को किया प्रेरित, निर्माण में तेजी लाने जनपद पंचायत की विशेष पहल..
राज्य शासन की मंशानुरूप प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत पात्र परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने तथा स्वीकृत आवासों के निर्माण में तेजी लाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

