गुटखा, सिगरेट एवं गुड़ाखू को एमआरपी से अधिक मूल्य बेचने वाले 13 दुकानों पर हुई कार्यवाही, 90 हजार रुपए का वसूला गया जुर्माना
रायगढ़/ कलेक्टर भीम सिंह के निर्देशन में शहर में गुटखा, सिगरेट, गुड़ाखू को एमआरपी से अधिक मूल्य पर बेचने पर प्रशासन की संयुक्त टीम बनाकर कार्यवाही की गई. जांच एवं प्रकरण दर्ज करने के पश्चात कुल 90000 रुपए का जुर्माना वसूला गया. ज्ञात हो कि जिन दुकानों पर जुर्माना वसूल किया गया इनमें उमेश पान



