दुर्ग: नेहरू नगर से मिनीमाता चौक तक सड़क का होगा कायाकल्प, हाई-मास्ट और एल.ई.डी. लाईट से जगमगाएगी सड़क
दुर्ग/ जिले में नेहरू नगर से मिनीमाता चौक (पुलगांव) तक लगभग 8 किलोमिटर सड़क का शीघ्र कायाकल्प होगा और यह सड़क हाई-मास्ट तथा बहुरंगी एल.ई.डी. लाईट से जगमगाएगी, लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने विभागीय अधिकारियों को विस्तार और सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए हैं. विभाग द्वारा इसका प्रस्ताव तैयार किया जा चुका है. अब शीघ्र



