फीस नहीं देने पर परीक्षा से वंचित करने की नोटिस देने वाले प्राइवेट स्कूल के प्राचार्य के खिलाफ थाने में पेरेंट्स ने की शिकायत…
अंबिकापुर// कार्मेल स्कूल प्रबंधन द्वारा शुल्क जमा नहीं करने पर बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई से वंचित रखने के साथ ही परीक्षा में शामिल नहीं होने देने संबंधी नोटिस जारी किए जाने से नया विवाद खड़ा हो गया है। अभिभावक संघ ने विद्यालय प्रबंधन के इस रवैय्ये पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे बालकों के संरक्षण

