कोरोना वैक्सीन के नाम पर मरीजों से अवैध वसूली, गैंग के लोग मरीजो से करते थे 10 से 11 हजार रुपए की मांग, मेकाहारा से गैंग के लोगों को मिलती थी संक्रमितों की लिस्ट..
रायपुर/ दुनियाभर में कोरोना महामारी को लेेकर हड़कंप मचा हुआ है, कई देशों से रोजाना लाखों नए मामले सामने आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कई देशों कोरोना की वैक्सीन बनाने का भी काम लगातार जारी है। इसी बीच छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से कोरोना वैक्सीन के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है,


