घर के रसोई में फन फैलाये बैठा मिला कोबरा, सर्प मित्र टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर निकाला बाहर
कोरबा/ जिला मुख्यालय से लगभग 25 km दुर ग्राम धनगांव मे एक परिवार के मुखिया छतराम ने एक जहरीले सर्प को फन फैलाये अपने रसोई में बैठे देखा, जिसके बाद परिवार में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया और सारी रात सो नहीं पाये। जानकारी के मुताबिक घटना बीती रात लगभग 3 बजे की हैं।


